फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The spokesperson will be examined under the supervision of STF

एसटीएफ की निगरानी में प्रवक्ता की होगी परीक्षा

Sat, 14 Aug 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
The spokesperson will be examined under the supervision of STF
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा 17 और 18 अगस्त को होगी। पहले दिन सुबह में 11 व दोपहर में 17 और दूसरे दिन सुबह में 11 और दोपहर में आठ केंद्रों पर परीक्षा होगी। नकल माफिया पर लगाम लगाने के लिए एसटीएफ की तैनाती की जाएगी। उन्होंने शनिवार को 12 केंद्रों पर सीसी कैमरे, पीने का पानी व सोशल डिस्टेंसिंग की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सदस्य व पर्यवेक्षक डा. दिनेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री खुद परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं। संदिग्ध परीक्षार्थी की विशेष जांच की जाएगी। बिना पहचान पत्र के किसी को परीक्षा केंद्र में नहीं जाने दिया जाएगा। बैठने में भी निर्धारित दूरी जरूरी है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को पहली पाली में 11 केंद्रों पर कुल 4950 व दूसरी पाली में 17 केंद्रों पर 7994 परीक्षार्थी शामिल होंगे जबकि 18 अगस्त को पहली पाली में 11 केंद्रों पर 5142 व दूसरी पाली में आठ केंद्रों पर 3413 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 17 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी व पांच रिजर्व रखे गए हैं। 17 पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई है, आठ रिजर्व है। वहीं नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए और सात रिजर्व किए गए हैं। 15 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परिणाम 31 अक्टूबर तक घोषित कर दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि 16 अगस्त को सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक व सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed