{"_id":"5eaeb7f08ebc3e902b0f7049","slug":"the-silence-in-azamgarh-roadways-campus-in-lockdown-azamgarh-news-vns523102835","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः आजमगढ़ रोडवेज परिसर में पसरा सन्नाटा, अब नहीं देती सुनाई गोरखपुर, बनारस, लखनऊ की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः आजमगढ़ रोडवेज परिसर में पसरा सन्नाटा, अब नहीं देती सुनाई गोरखपुर, बनारस, लखनऊ की आवाज
Sun, 03 May 2020 05:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
UP roadways
- फोटो : अमर उजाला
24 घंटे गुलजार रहने वाला आजमगढ़ जनपद का रोडवेज परिसर इन दिनों सूना पड़ा है। इसके परिसर में रोडवेज बसें खड़ी हैं। लेकिन गोरखपुर, बनारस, लखनऊ की आवाज लगाने वाले कंडक्टर गायब हैं। इक्का दुक्का बसें ही गैर जनपदों में फंसे लोगों को लेकर पहुंच रही हैं।
वह भी उन्हें छोड़ने के बाद अपने जनपद को रवाना हो जा रही हैं। रोडवेज कर्मचारी हाल में बैठे टीवी पर समाचार और विभिन्न कार्यक्रम देखकर समय बिता रहे हैं। राजस्वकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुश्तैद बाहर से आने वालों इंतजार कर रहे हैं।
डीएम एनपी सिंह ने बताया कि दो मई की रात 10 बजे से तीन मई की सुबह छह बजे तक जनपद में कुल 201 छात्र व प्रवासी मजदुर नौ बसों से आए हैं। जिसमें अलीगढ़ जनपद से छह बसों से आए 135 छात्र व श्रमिक, मध्य प्रदेश से एक बस से आए चार श्रमिक, राजस्थान से एक बस से आए 22 श्रमिक और मथुरा से एक बस से आए 40 श्रमिक आए। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर 21 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया है।