फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The service of five fake teachers will end

पांच फर्जी शिक्षकों की सेवा होगी समाप्त

Tue, 08 Dec 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
The service of five fake teachers will end
आजमगढ़। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात छह शिक्षकों के प्रमाणपत्रों पर संदेह जताया है। सचिव के निर्देश पर बीएसए ने पहले ही एक शिक्षक की सेवा समाप्त कर केस दर्ज कराने के बाद रिकवरी की नोटिस जारी कर की थी। वहीं अब अन्य पांच फर्जी शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। समय से जवाब न मिलने पर पांच फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त होगी। साथ ही एफआईआर और रिकवरी की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

एसटीएफ की जांच में 20 जिलों में 76 शिक्षक संदिग्ध पाए गए थे। इसमें आजमगढ़ के छह शिक्षकों के नाम भी हैं। बीएसए ने इन शिक्षकों के सर्विस बुक में दर्ज पते पर नोटिस जारी किया तो तीन शिक्षक लापता हो गए। वहीं तीन शिक्षकों ने अपना दस्तावेज प्रस्तुत कर दिया है जिसका सत्यापन किया जा रहा है। एसटीएफ की जांच में जिले के प्राथमिक विद्यालय केशवपुर बरातनी के सहायक अध्यापक वरुणेश कुमार, शशिभूषण उपाध्याय प्राथमिक विद्यालय पांडेय कुंडा, सुधा राय प्राथमिक विद्यालय तिलसरा-1, प्राथमिक विद्यालय इगाइलपुरवार्थी अरुण कुमार मिश्र, किरन प्राथमिक विद्यालय सेलहरा पट्टी व रिंकी सिंह प्राथमिक विद्यालय भिउरा की नियुक्ति संदिग्ध मिली। बीएसए की ओर से इन सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। यदि शिक्षक नोटिस का जवाब समय से नहीं देते हैं तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रिंकी के खिलाफ पहले ही दर्ज हो चुका है केस
अतरौलिया के प्राथमिक विद्यालय भिउरा में रिंकी सिंह नाम की एक शिक्षिका दूसरे के नाम व पते पर तैनात थी। पोल खुलने पर इसकी शिकायत हुई तो बीएसए ने मामले की जांच कराई। जांच में दोषी पाए जाने के बाद शिक्षक रिंकी सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई। इसके बाद उसके खिलाफ अतरौलिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई और रिकवरी की नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। समय से जवाब नहीं मिला तो उनकी सेवा समाप्त कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही रिकवरी की कार्रवाई भी की जाएगी। - अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed