फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The secret of murder is associated with the watchman and farm house

डाक्टर के फार्म हाउस पर होते थे अनैतिक कार्य

Fri, 13 Sep 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
The secret of murder is associated with the watchman and farm house
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव के पास स्थित एक डाक्टर के फार्म हाउस पर बुधवार की रात ईंट-पत्थर से कूंचकर की गई अधेड़ अरविंद देवबंशी के हत्या की गुत्थी में पुलिस अभी भी उलझी हुई है। पुलिस ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी फार्म हाउस के चौकीदार से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि अरविंद ने दो शादियां की थी और दोनों से सात बच्चे भी हैं। बावजूद इसके वह दूसरी महिलाओं को लेकर अक्सर फार्म हाउस पर जाता था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर देवेंद्र सिंह के मुताबिक अरविंद देवबंशी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कटार गांव का निवासी था। उसने फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के माहुल की रहने वाली मिनका देवी से पहली शादी की थी जिससे उसके पांच बच्चे हैं। इसमें चार बेटा और एक बेटी है। जबकि दूसरी शादी जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र की विद्या देवी से की थी। इससे दो बेटे हैं। मिनका देवी गांव में रहती है जबकि विद्या शहर में रहती है। पुलिस के मुताबिक मिनका और विद्या दोनों को एक दूसरे के बारे में पता है और दोनों लोग एक दूसरे से मिलते-जुलते भी थे। पुलिस के मुताबिक सेहदा के पास स्थित फार्म हाउस पर चार साल से एक चौकीदार है। चौकीदार और अरविंद के बीच दोस्ती थी। फार्म हाउस पर कोई रहता नहीं था। बुधवार की रात हुई अरविंद देवबंशी की हत्या से भी ये कड़ी जुडी हुई है। अरविंद की हत्या में चौकीदार की भूमिका संदिग्ध लग रही। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही, हालांकि अभी तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लग सकी है। सीओ सिटी इलामारन ने बताया कि पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्यों की जानकारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed