फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The salary of the inter-state transferred teachers will be released

स्थानांतरण सूची से मिलान कर अंतर्जनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों का वेतन होगा निर्गत

Fri, 14 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
The salary of the inter-state transferred teachers will be released
आजमगढ़। मनचाहे जिले में तैनाती पाने वाले स्थानांतरित शिक्षकों का वेतन भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के वित्त नियंत्रक ने जिले के वित्त एवं लेखाधिकारी को आदेश दिया है कि वे एलसीपी (अंतिम वेतन प्रमाणपत्र) का तबादला सूची से मिलान करके भुगतान कराएं। करीब तीन माह से स्थानांतरित शिक्षक वेतन मिलने की राह देख रहे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने पत्र भेजकर बीएसए को आदेश दिया था कि अंतर जिला तबादला और पारस्परिक स्थानांतरण पाने वाले शिक्षकों का अंतिम वेतन प्रमाणपत्र और सेवा पुस्तिका 10 अप्रैल तक स्थानांतरित जिले को उपलब्ध करा दी जाए। लेकिन, बीएसए ये दोनों प्रमाणपत्र भेजने में आनाकानी कर रहे थे। बेसिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने छह व सात मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग में इसकी समीक्षा की इसमें बताया गया कि वित्त व लेखाधिकारी शिक्षकों की एलसीपी का सत्यापन करने के बाद ही वेतन भुगतान कराएंगे। वित्त नियंत्रक रवींद्र कुमार ने वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देश दिया है कि वे अंतर जिला तबादले में कार्यभार ग्रहण करने वाले ऐसे शिक्षक जिनकी एलसीपी प्राप्त हो गई है का एनआइसी की ओर से जारी स्थानांतरण सूची से मिलान करके अर्ह अध्यापकों का वेतन भुगतान कराएं। वित्त नियंत्रक ने वेतन भुगतान की सूचना शिक्षा निदेशक बेसिक व परिषद मुख्यालय पर भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन से निर्देश जारी हो चुके हैं। एलसीपी का तबादले की सूची से मिलान का कार्य लगभग पूरा भी कर लिया गया है। बहुत जल्द शिक्षकों को वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed