फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The roof collapses and student died

मजदूरी कर करता था पढ़ाई, ऐसे हुई दर्दनाक मौत

Tue, 13 Mar 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 13 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
The roof collapses and student died
मृतक के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 दीदारगंज थाना क्षेत्र के रसावा गांव में सोमवार की दोपहर भवन निर्माण करते समय एक मकान का छत छह गया और मलवे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। मृत मजदूर 11 वीं का छात्र था। पुलिस पंचनामा भरकर उसकी लाश घर वालों को सौंप दी। घायल दूसरे मजदूर का सीएचसी फूलपुर में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन



मृत आकाश (16) पुत्र दीपक दीदारगंज थाना क्षेत्र के रसावा गांव का निवासी था। वह दो भाई और एक बहन में बड़ा था। 11 वीं में पढ़ रहा था। आर्थिक तंगी की वजह से आकाश अपने पढ़ाई की फीस और खर्च मजदूरी करके निकाल लेता था।
विज्ञापन


वह पढने में तेज था। सोमवार को आकाश अपने गांव के हरिराम राम के भवन निर्माण में मजदूरी कर रहा था। सोमवार को छत की ढलाई हो रही थी। छत ढालने के लिए हरिराम ने सिमेंट और गिट्टी अपने पुराने मकान के छत पर रखा था। आकाश के अलावा उसके गांव का सचिन (18) पुत्र सुरेंद्र की ड्यूटी पुराने छत पर रखे सीमेंट और गिट्टी देने की लगी थी। दोपहर को अचानक पुराने भवन का छत भरभराकर ढह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलवे में दबकर आकाश और सचिन घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग आनन-फानन में मलवा हटाकर दोनों को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराए। जहां डाक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।


जबकि आकाश का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर दीदारगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। परिवारवालों की तरफ से कोई ऐतराज न जताने पर पंचनामा भरकर लाश घर वालों को सौंप दी। वे लोग अंतिम संस्कार कर दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed