फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The question paper of 12th Sanskrit subject was opened 20 days before the scheduled date.

Azamgarh News: तय तिथि से 20 दिन पहले खोल दिया था 12वीं के संस्कृत विषय का प्रश्नपत्र

Sun, 22 Feb 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The question paper of 12th Sanskrit subject was opened 20 days before the scheduled date.
आजमगढ़। यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान मां शारदा इंटर काॅलेज सिंहपुर सरैया में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की जगह इंटरमीडिएट के संस्कृत विषय का प्रश्नपत्र खोल दिया गया था। इस मामले में डीआईओएस की तहरीर पर पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक श्रीनिवास यादव, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक रविंद्र कुमार मिश्र और स्टेटिक मजिस्ट्रेट चंद्रभूषण मिश्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। परीक्षा केंद्र से तीनों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर ने बताया कि 20 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा होनी थी, लेकिन इंटरमीडिएट के संस्कृत विषय का प्रश्नपत्र खोल दिया गया, जबकि यह परीक्षा 12 मार्च को द्वितीय पाली में निर्धारित थी। डीआईओएस मनोज कुमार, अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी व संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल के निरीक्षण में इसका पता चला था। जांच में यह भी पाया गया कि निर्देश पुस्तिका के पृष्ठ 11, पैरा-14 का प्रश्नपत्र खोलते समय अनुपालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई। सीओ लालगंज भूपेश कुमार पांडेय ने बताया कि डीआईओएस की तहरीर पर तरवां थाने में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed