{"_id":"6a0f6026562d1bdbd0085937","slug":"the-protest-ended-after-the-assurance-of-the-joint-director-of-education-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-150581-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: संयुक्त शिक्षा निदेशक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: संयुक्त शिक्षा निदेशक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
विज्ञापन
मांगों को लेकर जेडी कार्यालय पर धरना देते शिक्षक। श्राेत-संगठन
आजमगढ़। लंबित समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में अनिश्चितकालीन शुरू किया। धरना स्थल पर पहुंचे जेडी ने 14 दिनों में लंबित समस्याओं के समाधान और बकाया वेतन भुगतान का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन ने धरना खत्म कर दिया।
जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सभी संस्कृत विद्यालयोें में कार्यरत अध्यापकों व कर्मचारियों का तीन माह का वेतन डीआईओएस ने शासन के बिना किसी लिखित आदेश के रोक दिया है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जेडी कार्यालय में मंडल के तीनों जनपदों के अध्यापकों और कर्मचारियों की समस्याएं लंबित पड़ी हुई हैं लेकिन उसका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। दोनों कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कहा कि धरना स्थल पर जेडी आए और उन्होंने बताया कि संस्कृत विद्यालयों में कोई भी अध्यापक या कर्मचारी नियम विरुद्ध ढ़ंग से नियुक्त नहीं हुआ है, यदि कोई गलत ढंग से नियुक्त था तो डीआईओएस को उसकी स्वीकृति नहीं देनी चाहिए थी।
उसके लिए डीआईओएस खुद जिम्मेदार हैं। प्रांतीय संरक्षक रामजन्म सिंह ने चेताया कि अगर समस्याओं का जल्द समाधान हीं हुआ तो शिक्षक जेडी कार्यालय को जाम कर देगा। अध्यक्षता अवनीश कुमार सिंह ने किया। धरने में विनीत प्रताप राय, बृजेश कुमार गिरी, राम मोहन सिंह, जामवंत निषाद, सौरभ सिंह, अमरनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।