{"_id":"57e422f04f1c1bfc61a827e9","slug":"the-procession-with-the-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस संग किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस संग किया नामांकन
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
श्रीगांधी पीजी कालेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव में गुरुवार को नामांकन जुलूस के दौरान बाइक से स्टंट करते छात्रनेताओं के समर्थक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन सकुशल संपन्न हो गया। कॉलेज में छह पदों के लिए कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कालेज के इर्द-गिर्द पुलिस और पीएसी के सिपाहियों की तैनाती की गई थी।
छात्रसंघ चुनाव के लिए श्री गांधी पीजी कालेज मालटारी में गुरुवार को भारी गहमागहमी के बीच नामांकन हुआ।
महाविद्यालय की ओर जाने वाले हर मार्ग पर पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी। इस दौरान समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में पहुंचे प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी हसीन खान ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आठ सत्यम् चौबे, अरुण यादव, सविंदर कुमार, अभिषेक यादव, अनिल कुमार, श्याम दुलारे यादव, प्रमोद प्रजापति और रविंद्र यादव ने दो-दो सेट में नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए चार मुकेश कुमार, सुरेंद्र, राकेश विश्वकर्मा और प्रशांत शर्मा ने पर्चा भरा। महामंत्री पद के लिए पांच अजय यादव, शशि कुमार, अंगद प्रजापति, सूर्य प्रकाश सिंह और जगदंबा कन्नौजिया ने नामांकन किया।
पुस्तकालय मंत्री पद के लिए पांच रमेश कुमार, संजय कुमार यादव, राजू चौरसिया, मनीष कुमार और जगदंबा यादव ने नामांकन भरा। कला संकाय के लिए तीन प्रदीप गुप्ता, राकेश शिल्पकार और बृजेश यादव ने नामांकन दाखिल किया। शिक्षा संकाय पद के लिए नवीन राय ने नामांकन किया। उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। कालेज गेट के दोनों तरफ बैरिकेडिंग की गई थी और वाहनों का रूट बदला गया था।