फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The procession was to be known today, thieves searched the house

आज जानी थी बारात, चोरों ने खंगाल डाला घर

Sat, 11 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The procession was to be known today, thieves searched the house
लालगंज। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव में शुक्रवार की रात एक घर में घुसे चोरों ने लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के घर से रविवार को बरात जानी थी और इसके पूर्व ही चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

अमिलिया गांव निवासी चंदन सिंह की रविवार को बारात जानी थी। शुक्रवार की रात घर की औरतें देर रात तक गाना-बजाना करने के बाद सो गईं। दूल्हे का छोटा भाई आशी सिंह किसी निमंत्रण में गया था और रात एक बजे जब घर लौटा तो मेनगेट खुला हुआ मिला। अंदर जाने पर देखा घर का सारा सामान बिखरा है। जिन कमरों में परिवार के लोग सो रहे थे, उन कमरों की बाहर से सिटकनी लगी हुई थी। आशीष ने सभी का दरवाजा खोला और उन्हें जगाया। इसके बाद देखा गया तो आलमारी में रखे ढाई लाख रुपये नकद व 200 ग्राम सोने के जेवरात गायब थे। रात में ही पुलिस को सूचना दे दी गई। 112 नंबर रात में ही मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर लौट गई। शनिवार की सुबह डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed