फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The prisoner admitted to the district hospital escaped

जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया बंदी हुआ फरार

Wed, 02 Nov 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
The prisoner admitted to the district hospital escaped
जिला अस्पताल से बंदी के फरार होने के बाद झाड़ियों में तलाश करती पुलिस।संवाद - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जेल से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया एक बंदी बुधवार को पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होते ही साथ लेकर गए बंदी रक्षकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फरार हुए बंदी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के टुकौली गांव निवासी सूरज कुमार (20) पुत्र विनोद को पुलिस ने एक माह पूर्व चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। बीते एक माह से वह आजमगढ़ जिला कारागार में बंद था। मंगलवार की देर शाम जेल में उसकी तबीयत खराब हुई। हालत गंभीर होने पर जेल प्रशासन ने दो बंदी रक्षकों के साथ उसे जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को दिन में लगभग साढ़े तीन बजे बंदी सूरज जेल से साथ आए बंदी रक्षकों को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। इलाज के लिए जेल से जिला अस्पताल लाए गए बंदी के फरार होने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई और फरार बंदी की तलाश में जुट गई। अस्पताल परिसर में ही बंदी के फरार हो जाने से घंटों गहमा-गहमी की स्थिति रही।
विज्ञापन

सुरक्षा में लगे चार हेड कांस्टेबल पर मुकदमा
आजमगढ़। जिला कारागार में चोरी के आरोप में बंद कैदी सूरज को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुरक्षा में चार हेड कांस्टेबल नंदलाल यादव, सुजीत शर्मा, बृजेश यादव व जितेश सोनकर की ड्यूटी लगाई गई थी। शाम साढ़े तीन बजे बंदी जिला अस्पताल से फरार हो गया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि चारों हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। फरार बंदी की तलाश में पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed