फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The prices of fruits that increase immunity are touching the sky, loosening pockets

इम्युनिटी बढ़ाने वाले फलों दाम छू रहे आसमान, ढीली करनी पड़ रही जेब

Sat, 08 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
The prices of fruits that increase immunity are touching the sky, loosening pockets
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण काल में इम्युनिटी बढ़ाने वाले फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीज सहित मरीजों के परिजन इम्युनिटी बढ़ाने वाले फलों को खरीद रहे है, लेकिन फलों के दामों में दो गुना बढ़ोत्तरी होने से जेब ढीली हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ढ़ाई से तीन गुना दामों पर फल की खरीदारी करने को मजबूर हैं। पिछले एक महीने से फलों के भाव पर गौर करें तो बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। अधिकांश फल दोगुने ढ़ाई गुने दामों पर बिक रहे हैं। जिससे आम जनता कराह रही है। लॉकडाउन के कारण पहले की अपेक्षा फल कम आ रहे हैं। इससे मंडियों में थोक दुकानदार मनमाफिक पैसा वसूल रहे हैं। फल का ठेला लगाने वाले संतोष ने बताया कि पिछले एक महीने में फलों के दाम अधिक बढ़े है। इसके पीछे कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते डिमांड बढ़ना है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग फल के दाम बढ़ने से परेशान है। मंडियों में संतरा सहित सेव व नीबू, कीवी, नारियल सहित अन्य फलों के दामों में लगातार वृद्धि हो रहा है। वहीं इस ग्रामीण क्षेत्रों में फुटकर विक्रेता फल मनमानी दामों में बेच रहे है, जिससे आम आदमी की जेब पर भार बढ़ गया है। अब मोसम्मी का जूस 50 से 60 रुपये प्रति गिलास हो गया है, जबकि एक माह पहले इसका रेट 20 से 30 रुपये तक था।
विज्ञापन

एक नजर फलों के दाम पर प्रति किलो में---
सेब - 200 रुपये किलो
संतरा - 160 रुपये किलो
पपीता - 50 से रुपये किलो
केला - 60 रुपये दर्जन
मोसम्मी - 100 रुपये किलो
खरबूज - 40 रुपये किलो
कीवी - 1500 से लेकर 1800 डब्बा (30 पीस)
आम - 60 से 100 रुपये
अंगूर - 80 रुपये किलो
नीबू - 200 से लेकर 400 रुपये सैकड़ा
अननास - 80 पीस
अनार - 150 रुपये किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed