{"_id":"674b5af5af45a6e6e505efa1","slug":"the-price-of-notes-has-also-increased-now-you-have-to-pay-rs-14-for-a-rs-10-note-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-124042-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नोटों के भी दाम बढ़े,10 के नोट के देने पड़ रहे 14 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नोटों के भी दाम बढ़े,10 के नोट के देने पड़ रहे 14 रुपये
विज्ञापन
आजमगढ़। सहालग के सीजन में बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। शादियों की शहनाई के बीच बैंकों में नए नोटों की गड्डी की मांग बढ़ गई है, लेकिन बैंक अधिकारी नए नोट उपलब्ध न होने का कहकर ग्राहकों को लौटा रहे हैं।
वहीं, बाजार में नोटों की माला, पूजा सामग्री और फूल बेचने वालों की दुकानों पर नए नोट पहुंच रहे हैं, जिससे बाजार में कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। लोगों को एक हजार रुपये वाली दस रुपये की गड्डी के लिए 1400 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
सहालग में नोटों पर इस कदर महंगाई बढ़ी है कि 10 रुपये का नोट 14 रुपये का हो गया है। शहर में कटे फटे नोट की दुकान चलाने वाले 1400 रुपये में 10 के नोट की गड्डी, 20 रुपये की गड्डी 2250 और 50 रुपये की गड्डी पर 300 रुपये वसूल रहे हैं, जबकि आरबीआई का सख्त निर्देश है कि कोई भी मुद्रा उसके तय मूल्य से ज्यादा पर खरीदी बेची नहीं जा सकती।
विज्ञापन
नीरज राय ने बताया कि साले की शादी है 10 के नोट की गड्डी चाहिए थी। जिसके लिए बैंक से प्रयास किया जब नहीं मिली तो 1400 रुपये में एक व्यक्ति ने दिलाई है। 20 रुपये के नोट की गड्डी 2250 और 50 के नोट की गड्डी 5300 रुपये में मिली।
नोटों की माला डेढ़ गुनी तक महंगी
नोटों के अलावा दूल्हे को पहनाने वाली नोटों की माला भी महंगी हो गई है। दुकानदार चंद्रपाल ने बताया कि 10 रुपये के 10 नोटों की माला 180 रुपये में, 20 रुपये की 25 नोटों की माला 700 और 50 रुपये की 20 नोटों की माला 1200 रुपये में मिल रही है।
अगर ऐसा हो रहा है तो यह कानूनी अपराध है। इसकी जांच कराई जाएगी अगर कोई ऐसा करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - आजाद भगत सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व।