{"_id":"655f9970fae6c1afbf096afc","slug":"the-president-is-honoring-the-citys-daughter-know-why-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-7758-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: राष्ट्रपति कर रहीं हैं शहर की बिटिया को सम्मानित, जानिए क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: राष्ट्रपति कर रहीं हैं शहर की बिटिया को सम्मानित, जानिए क्यों?
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीन गांव निवासी तैराक जिया राय को दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है। तीन दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्गांग दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
दिव्यांगता के बावजूद जिया अंतर्राष्ट्रीय ओपन वॉटर पैरा तैराक और ओपन वॉटर तैराकी में विश्व रिकॉर्ड धारक हैं। उन्होंने छह सदस्यीय रिले टीम के रूप में मुंबई से गोवा और वापस वसई किले तक 11 दिन 22 घंटे और 13 मिनट में 1100 किलोमीटर की दूरी तय करके देश को गौरवांवित किया है। वह टीम की सबसे कम उम्र की और एकल महिला प्रतिभागी हैं। प्रधानमंत्री अपने मन की बात में भी जिया की सराहना किए थे। इनको कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। जिनमें प्रतिष्ठित प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 18 वर्ष से कम आयु के नागरिकों का सर्वोच्च पुरस्कार, उत्तर प्रदेश दिव्यांगता पुरस्कार 2021, शिवर-कैनेडी स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड (यूएसए) शामिल हैं। जिया के पिता इंडियन नेवी में नौकरी करते हैं।