फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The police caught the animal smugglers who were running away after firing on the police.

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पशुतस्करों को पुलिस ने दबोचा

Sun, 10 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The police caught the animal smugglers who were running away after firing on the police.
रानी की सराय। थाने की पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे तीन पशु तस्करों को शुक्रवार की रात पुलिस ने कोटिला तिराहे से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चार चोरी की भैंस, तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों में देवगांव कस्बा निवासी मुदस्सिर पुत्र शमशुद्दीन, सरायमीर थाना के इसरौली निवासी रहमान पुत्र मेराज अहमद और शेरवां के सैफुल्ला पुत्र जुम्मन हैं। थाना प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ शनिवार की रात लगभग ढ़ाई बजे गश्त पर थे। इस बीच सूचना मिली की कोटिला हाइवे पर गंभीरपुर की तरफ से एक पिकअप पर सवार कुछ पशु तस्कर चोर चोरी की भैंस लेकर आ रहे है जो मऊ की तरफ जाएंगे। सूचना के आधार पर टीम गाड़ी का कोटिला तिराहे पर ही इंतजार करने लगी कि कुछ देर बाद गंभीरपुर की तरफ से एक चार पहिया गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने घेर कर बैरियर लगाकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी स्लो कर ग्राम सिरसाल की तरफ भागने चाहे, टीम ने जब बदमाशों को रोकने का प्रयास कि तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और भागने लगे। टीम ने पीछा कर बदमाशों को कोटिला तिराहे पर दबोच लिया। तलाशी में पिकअप से चार भैंस बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि संरक्षित पशु चोरी करके बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed