फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The outstanding electricity bill of Rs 5 crore will be recovered from 3000 people.

Azamgarh News: 3000 लोगों से पांच करोड़ के बकाये बिजली बिल की होगी वसूली

Sun, 10 Nov 2024 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
The outstanding electricity bill of Rs 5 crore will be recovered from 3000 people.
आजमगढ़। बार-बार चेतावनी के बाद भी बकाया बिजली बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं से अब सख्ती करने की तैयारी है। इसके लिए उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। 3000 लोगों से पांच करोड़ के बकाये बिजली बिल की वसूली होगी। इसमें से कुछ बड़े बकायेदारों को आरसी जारी हुई है। इनको तहसील के माध्यम से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में विभिन्न भार के 70 हजार उपभोक्ता हैं। इसमें से 10 से 15 प्रतिशत ही ऐसे उपभोक्ता हैं जो नियमित बिजली बिल जमा करते हैं। बाकी उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये बिजली का बिल बकाया है। बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शासन की ओर से ओटीएस योजना लागू की गई थी। उसमें भी बकायेदार उपभोक्ताओं ने रुचि नहीं ली। नियमित बिजली उपयोग करने से बिल बढ़ता ही जा रहा है। विद्युत निगम की तरफ से बकायेदार तीन हजार उपभोक्ताओं की पहचान की गई है। इन पर पांच करोड़ बिजली का बिल बकाया है। 10 हजार या इससे ऊपर के बकायेदार उपभोक्ताओं को विभाग ने नोटिस जारी किया है। इसके अलावा कुछ पुराने बकायेदार ऐसे हैं जिन पर एक लाख या इससे अधिक बकाया है। इनको भी पहले विभाग ने बकाया जमा करने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन इन्होंने बकाया जमा नहीं किया। बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की आरसी जारी की गई है। अब तहसील के माध्यम से इनसे बकाया बिजली बिल की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन


00

10 हजार या इससे ऊपर के बकाये वाले 3000 उपभोक्ताओं को चिह्नित करके नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के बाद भी बकाया जमा न करने वाले कुछ बड़े बकायेदारों को आरसी भेजी गई है। इनसे तहसील के माध्यम से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रवि अग्रवाल, अधिशासी अभियंता ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed