फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The old man who went fishing died by drowning in the pond

Azamgarh News: मछली मारने गए वृद्ध की पोखरी में डूब कर मौत

Mon, 31 Jul 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
The old man who went fishing died by drowning in the pond
थाना क्षेत्र के कोरौली खुर्द गांव स्थित पोखरी पर मछली मारने गए वृद्ध की डूब कर मौत हो गई। पोखरी के पास वृद्ध के झोला आदि मिलने पर खोजबीन की गई तो देर रात शव बरामद हुआ। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। इसरौली गांव निवासी मौलवी अब्दुल फैज 65 शनिवार की शाम घर से मछली मारने जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद वह पड़ोस के गांव कोरौली खुर्द स्थित पोखरी पर गए। मछली मारने के दौरान ही वह पोखरी में डूब गए। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। पोखरी के पास उनका झोला आदि बरामद हुआ तो परिजनों व ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। देर रात वृद्ध का शव पोखरी से बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार, मौलवी अब्दुल फैज मछली मारने के शौकीन थे और उन्हें मिर्गी की बीमारी थी। संभवत: मछली मारने के दौरान मिर्गी आ जाने से वह पोखरी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए गए बगैर शव लेकर घर आए और रविवार की सुबह गांव के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्देखाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed