फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The number of vehicles on the roads was also seen less

मतदान शुरू होते ही गांव से लेकर शहर की सड़कें हो गईं सूनीं

Mon, 07 Mar 2022 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
The number of vehicles on the roads was also seen less
जिले में सातवें चरण के मतदान के दौरान सोमवार को शहर से गांव तक की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम देखने को मिली। शहर के सभी प्रमुख बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। कुछ जरूरतमंद लोग परेशान भी दिखे। वहीं शहर से सटे ग्रामीण चौराहे भी बंद दिखे, जबकी कहीं कहीं गांवों के बाजार खुले रहे। जो दुकानें खुली थीं, वहां ग्राहक नहीं नजर आए। दुकानदार चुनावी मुद्दों को लेकर अपने अपने दावेदारों को जीता रहे थे। इसे लेकर वह आपस में बातचीत करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

मतदान के दौरान शहर के सिविल लाइन, घंटा घर चौराहा, नरौली तिराहा, गिरजा घर, बड़ादेव, कलेक्ट्रेट चौराहा, रैदोपुर मंदिर, वाराणसी रोड समेत बस स्टेशन परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। सभी छोटे-बड़े चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात नजर आए। कई जगहों पर तो दवा की दुकानें भी बंद रहीं। इसके चलते मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर से सटे भदुली, आरटीओ रोड, भंवरनाथ मंदिर चौराहा, बेलइसा सब्जी मंडी चौराहा आदि भी बंद नजर आए। जहां दुकानें खुलीं थीं, वहां भी ग्राहक देखने को नहीं मिले। अधिकतर सड़कों पर सन्नाटा ही पसरा नजर आ रहा था। दुकानदार आपस में बैठकर चुनावी मुद्दों पर गपशप कर रहे थे। चाय, पान व किराने की दुकानों पर लोग अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रहे थे। मतदान के चलते दिन भर सड़कों पर चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों के वाहन अपने-अपने क्षेत्रों में दौड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed