फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The number of patients with throat infections has increased at the hospital

Azamgarh News: अस्पताल में गले में संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ी

Sat, 06 Sep 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The number of patients with throat infections has increased at the hospital
बलरामपुर। जिले में मौसम के बदलते मिजाज और तापमान में उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। वायरल बुखार के साथ-साथ गले में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में गले में दर्द, सूजन और बुखार की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरआर चौहान ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 60 से 70 मरीज आ रहे हैं, जिनमें से 10 से 12 मरीज गले में दर्द और सूजन की शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौसमी बदलाव, नमी और वातावरण में फंगस की उपस्थिति इस संक्रमण के मुख्य कारण हैं। वायरल संक्रमण का असर गले तक पहुंच रहा है, जिससे सूजन और दर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं। डॉ. चौहान ने लोगों को सलाह दी है कि इस मौसम में खास सतर्कता बरतें। समय पर इलाज और सावधानी से इस संक्रमण को गंभीर होने से रोका जा सकता है। आमजन से अपील है कि किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed