{"_id":"686187b6fd966447ff0eb24f","slug":"the-mp-examined-the-preparations-for-the-arrival-of-the-national-president-of-the-samajwadi-party-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-133670-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सांसद ने परखी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सांसद ने परखी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारी
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, लोक लेखा समिति भारत सरकार के सदस्य एवं आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने विधानसभा गोपालपुर एवं मुबारकपुर में कार्यकर्ताओं की बैठकें कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने जितना आजमगढ़ हमारे दिल में है, उससे कहीं अधिक समाजवादी पार्टी आजमगढ़ के लोगों के दिलों में है। हमारा रिश्ता इस जिले से आत्मिक, गहरा और स्वाभाविक है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) कहा करते थे कि इटावा उनका दिल है और आजमगढ़ उनकी धड़कन। उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई के साथ-साथ आजमगढ़ में भी अपना आवास एवं कार्यालय बनवाया है। 3 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी इस नए आवास का उद्घाटन एवं गृह प्रवेश करेंगे।
इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए कार्यकर्ताओं और आम जनता को हम आमंत्रित कर रहे हैं कि वह आएं और इस ऐेतिहासिक पल के साक्षी बनें। गोपालपुर विधानसभा की बैठक की अध्यक्षता विधायक नफीस अहमद और मुबारकपुर विधानसभा में बैठक की अध्यक्षता विधायक अखिलेश यादव ने की।
विज्ञापन
बैठक में दोनों विधानसभाओं के सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।