फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The moon is visible today and the first fast tomorrow.

Azamgarh News: आज दिखा चांद तो पहला रोजा कल

Mon, 11 Mar 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
The moon is visible today and the first fast tomorrow.
आजमगढ़। इस बार माह ए रमजान मंगलवार से शुरू होने की उम्मीद है। एक बार फिर मुस्लिम समुदाय को गुनाहों की माफी का मौका मिलेगा। सभी को आज चांद के दीदार का इंतजार है। अगर सोमवार को चांद दिखा तो मंगलवार से रोजे और इबादत का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पवित्र रमजान माह शुरू होने वाला है। इसे लेकर मुस्लिम वर्ग में काफी उत्साह है। अल्लाह से अपनी गुनाहों की माफी के लिए उन्हें एक बार और मौका मिलेगा। रमजान माह को लेकर मस्जिदों की साफ-सफाई का दौर तेज हो गया है। मुस्लिम धर्म गुरुओं का कहना है कि 11 मार्च को चांद नजर आया तो 12 मार्च से रोजा शुरू हो जाएगा। चांद नजर आने के बाद ही तरावीह की नमाज का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। रमजान के मद्देनजर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की बाजारों में रोजा और इफ्तार के लिए खाद्य पदार्थों की दुकानें भी सजनी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

मेजवां : पाक माह रमजान को लेकर मस्जिदों में सफाई का काम अंतिम दौर में चल रहा है। रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह के लिए मस्जिदों में सारे इंतजाम पूरा कर लिया गए हैं। बिजली न रहने पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है। वहीं फूलपुर कस्बा केे माहुल तिराहा, रोडवेज, मंगल बाजार, शनिचर बाजार आदि स्थानों पर विभिन्न प्रकार की खजूर के स्टॉल लगाए गए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमिलो : कस्बा मुबारकपुर सहित आसपास के क्षेत्र में पवित्र माह रमजान की तैयारी जोरों पर चल रही है। मस्जिद को साफ-सफाई कर तरावीह की नमाज के लिए विशेष रूप से हर साल की तरह तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed