फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The MLA took the initiative to open the closed road, reached the spot

Azamgarh News: बंद रास्ते को खुलवाने की विधायक ने की पहल, पहुंचे मौके पर

Tue, 07 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
The MLA took the initiative to open the closed road, reached the spot
जहानागंज। विकास खंड के चिरैयाकोट से पीजीआई चक्रपानपुर जाने वाले रास्ते पर बारी गांव के पास 17 जनवरी को अपनी जमीन पर बने मार्ग को जमीन मालिक खेमचंद प्रजापति खोद दिया गया। जिसके कारण यह मार्ग पूरी तरह से अवरूद्घ हो गया। तब अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से पांच फरवरी के अंक में पेज चार पर ‘‘भूमि की पैमाइश कर खोद दिया रास्ता, आवागमन बंद’’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया। खबर को क्षेत्रीय विधायक अखिलेश यादव ने संज्ञान में लिया और सोमवार को मौके पर पहुंचे और उक्त व्यक्ति से बात की।
विज्ञापन

बंद रास्ते को खुलवाने के लिए सोमवार की दोपहर में मुबारकपुर के सपा विधायक अखिलेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्या का अवलोकन किया। इसके बाद वह सीधे रास्ता बंद करने वाले खेमचंद प्रजापति के घर पहुंचे। उन्होंने खेमचंद से इस संबंध में उनकी बात को सुना। इसके बाद उनसे कहा कि आप रास्ता जाने दीजिए। आप चाहें तो रास्ते का मुआवजा या इतनी जमीन आपको अधिकारियों से मिलकर दिलवाई जाय। इस पर खेमचंद प्रजापति ने कहा कि हम अपने लड़के से राय लेकर आपको मंगलवार तक बता देंगे। इसके बाद विधायक वहां से वापस हुए। इस मौके पर सुनील सिंह, प्रधान प्रमोद यादव, गणेश जायसवाल, साधु यादव, जिला पंचायत सदस्य बड़हलगंज सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed