फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The middle-aged who went to the toilet died by drowning in the puddle

मेला देख वापस घर लौट रहे कोटेदार की सड़क दुर्घटना में मौत

Thu, 21 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The middle-aged who went to the toilet died by drowning in the puddle
मेंहनगर। मेला देखकर घर आ रहे कोटेदार को तेज रफ्तार आटो ने धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में कोटेदार की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आटो चालक को अहियाई बाजार के पास पकड़ लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोटेदार की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के रायपुर काजी मली गांव निवासी 53 वर्षीय कोटेदार सुरेंद्र सिंह उर्फ जुगुनू बुधवार की देर शाम मेला देखकर घर आ रहा था। घर से चंद कदम की दूरी पर मेंहनगर-छतवारा मार्ग पर खड़ा होकर उसने एक आटो को रुकने का इशारा किया लेकिन तेज रफ्तार आटो ने उसे धक्का मार दिया। जिससे कोटेदार की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आटो चालक को अहियाई बाजार के समीप पुलिस वालों ने पकड़कर हिरासत में ले लिया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed