{"_id":"5867f8724f1c1b255eeed390","slug":"the-mercury-dropped-surrounded-by-fog-and-murky-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा गिरा, कोहरे और बदली से घिरा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा गिरा, कोहरे और बदली से घिरा जिला
ब्यूरो, अमर उजालागढ़, आजमगढ़
Updated Sat, 31 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
पारा गिरा, कोहरे और बदली से घिरा जिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोप के प्रभाव से शुक्रवार को जिला कोहरे और बदली से घिरा रहा। सुबह देर तक कोहरे के चलते लोग घरों में सिमटे रहे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को अधिकतम 28 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
ठंड और गलन से लोग बेहाल हैं। दिन में गलन और रात में कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। शुक्रवार की रात कोहरे के चलते सड़क पर कुछ भी नहीं दिखाई पड़ रहा था।
शनिवार को लोगों को उम्मीद थी धूप निकलेगी लेकिन सूर्य देव बादलों की ओट में रहे। इस दौरान गलन और हाड़ कंपा देने वाली ठंड लोगों के लिए मुसीबत बन गई थी। इस कड़ाके की ठंड में रोडवेज और रेलवे स्टेशनों पर अलाव की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन
हालांकि प्रशासन दावा कर रहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार सड़ाकों पर कोहरे ने वाहनों की रफतार को धीमा कर दिया है। हवाओं की रफ्तार तेज होने ठिठुरन बढ़ गई है। शाम होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं।