फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The lover had killed the female LIC agent

प्रेमी ने की थी महिला एलआईसी एजेंट की हत्या

Thu, 13 Jan 2022 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
The lover had killed the female LIC agent
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में हुई महिला एलआईसी एजेंट की हत्या का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही गला दबाकर की थी। पुलिस ने हत्यारे प्रेमी व उसे संरक्षण देने वाले एक व्यक्ति केे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मेहनाजपुर थाना के मऊपरासिन गांव निवासिनी सीमा पत्नी गौरीशंकर आठ जनवरी की शाम घर से बाजार जाने की बात कह कर निकली थी। रात में वह घर नहीं पहुंची और नौ जनवरी की सुबह उसकी लाश उदंती नदी पुल के नीचे मिली। मृतका का पति कानपुर रहता था। जिसके चलते देवर रमाशंकर ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू किया तो सूरज गुप्ता पुत्र रामसरन गुप्ता निवासी चकिया कसरावल थाना मेहनाजपुर का नाम प्रकाश में आया। जिसे पुलिस ने बृहस्पतिवार की भोर में चिल्लुपुर गांव स्थित मंदिर के पास से पकड़ लिया। थाने लाकर पूछने पर बताया कि मृतका उसकी प्रेमिका थी। वह उसे ज्यादा बाहर न निकलने को कहता था। आठ जनवरी को भी वह आई और दोनों कार में सवार थे। इसी दौरान कुछ कहासुनी हो गई तो उसने दुपट्टे से गला कस कर उसकी हत्या कर दी और पुल के नीचे शव ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद वह पुरानी बाजार निवासी गोविंद मौर्या को भी गिरफ्तार कर लिया। गोविंद ने हत्याभियुक्त सूरज गुप्ता को अपने घर पर शरण दिया था। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed