फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The list of candidates for the District Bar Association elections is final, three candidates each for the post of president and minister

Azamgarh News: दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रत्याशियों की सूची फाइनल, अध्यक्ष और मंत्री पद पर तीन-तीन उम्मीदवार

Sun, 06 Apr 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The list of candidates for the District Bar Association elections is final, three candidates each for the post of president and minister
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को विभिन्न प्रत्याशियों की सूची फाइनल हो गई। इस सूची में अध्यक्ष और मंत्री पद पर तीन-तीन उम्मीदवार किस्मत आजमाएंगे। कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सहमंत्री के तीन पदों और वरिष्ठ कार्यकारिणी के पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार पाठक, बलिराम यादव और भृगुनाथ राम मैदान में हैं। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर मनकू कुशवाहा, संतोष कुमार श्रीवास्तव और शिवशंकर गौड़ ताल ठोंक रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर दो बृजेश कुमार यादव और शिवकुमार चौहान, मंत्री के एक पद के लिए मो. रफीक, रणधीर सिंह और रविशंकर यादव किस्मत आजमाएंगे। कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार यादव, सहमंत्री प्रकाशन पद पर भोलानाथ यादव, सहमंत्री पुस्तकालय पद पर बालचंद और सहमंत्री प्रकाशन पद पर हरेंद्र कुमार का निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति के छह पदों के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें अरविंद कुमार लाल अस्ठाना, जियालाल यादव, नागेंद्र प्रसाद यादव, संदीप प्रकाश सिंह, श्याम जीत यादव, शमसाद अहमद और हरिगोविंद यादव मैदान में हैं। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति के छह पदों के लिए अजय प्रताप पांडेय, अनुराग सिंह, मुन्ना प्रसाद सैनी, रामविनय गोड़, विजय कुमार और शेरूशरण मिश्र मैदान में हैं। इनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed