फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The jurisdictional officers will listen to the public problems at the police stations on five days of the week.

सप्ताह के पांच दिन थानों पर जनसमस्या सुनेंगे क्षेत्राधिकारी

Wed, 01 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The jurisdictional officers will listen to the public problems at the police stations on five days of the week.
आजमगढ़। आम जनता के समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने को लेकर एसपी ने नई कार्ययोजना तय किया है। इसके तहत सभी क्षेत्राधिकारी सप्ताह में पांच दिन थानों पर बैठ कर जनता की समस्याओं को सुनेंगे। इसके साथ ही थाना व चौकियों के लिए भी एसपी ने जिम्मेदारी तय कर दिया है। एसपी के नई कार्ययोजना के तहत सप्ताह के पांच दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र के किसी एक थाने पर बैठ कर जनता के समस्याओं को सुनेंगे और उनका निराकरण करेंगे। इसके अलावा एक दिन अपने कार्यालय में बैठक कर सीओ द्वारा जनसमस्याओं को सुना जाएगा। थानो के लिए एसपी ने सोमवार से शुक्रवार का दिन निर्धारित किया है। नई कार्ययोजना में चौकी इंचार्ज से लेकर अपर पुलिस अधीक्षक तक की जिम्मेेदार तय की गई है। एसपी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक प्रत्येक रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक अपने क्षेत्र के तीन थाने के जनसुनवाई अधिकारी के साथ बैठक कर पांच फरियादियों से वार्ता कर उनका फीड बैक लेंगे। इतना ही नहीं थाना व चौकी पर जनसुनवाई रजिस्टर होगा थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में द्वितीय अधिकारी जनसुनवाई करेंगे। ऐसी ही व्यवस्था पुलिस चौकी पर भी रहेगी। चौकी पर 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने का भी एसपी ने निर्देश दिया है। जनसमस्याओं को रजिस्टर में अंकित करने के लिए दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने का भी एसपी ने निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि जनसुनवाई में किसी भी तरह की परेशानी होने पर एसपी के सीयूजी 9454400250 अथवा 8354960010 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed