फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The injured young man shot dead

गोली से घायल युवक की मौत

Mon, 25 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 25 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
The injured young man shot dead
रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी देवारा करखिया स्थित एक विद्यालय में सपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव की दावत के दौरान चली गोली में घायल युवक की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन



रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी देवारा करखिया में पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने दावत दिया था। इसमें शरीक होने के लिए रौनापार थाना क्षेत्र के सोन गांव का मुहम्मद मिजान पुत्र मुहम्मद सुल्तान, ओढ़रा गांव निवासी उधम सिंह के साथ गाड़ी लेकर गया था।
विज्ञापन



गाड़ी में उसके साथ उनके गांव के ही बिस्मिल्ला पुत्र महमूद और अनिल मौर्य पुत्र छोटेलाल भी मौजूद थे। वहां पहुंचने पर उधम सिंह ने अपनी पिस्टल अनिल को थमाई और दावत में शरीक होने चले गए। उनके जाने के बाद बिस्मिल्ला ने अनिल के हाथ से पिस्टल ले लिया और छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी दौरान पिस्टल से गोली चली और मिजान को जा लगी। उसे नगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। मिजान की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में है कहा कि उधम सिंह ने शौच जाते समय पिस्टल अनिल को थमा दी।


अनिल के हाथ से छूटकर नीचे गिरी और गोली दग गई। वहीं थाने के एसआई संतोष सिंह ने बताया कि मिजान के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed