{"_id":"4e15078f949456ee661612cd8c790266","slug":"the-impact-of-fog-on-long-distance-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी दूरी की ट्रेनों पर कोहरे का असर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी दूरी की ट्रेनों पर कोहरे का असर
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर से ही सही लेकिन घने कोहरे ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जिसका परिणाम है कि जनपद से होकर लंबी दूरी तय करने वाली गाड़ियां चार से पांच घंटे विलंब से चल रही है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है।
दिल्ली आने वाली कैफियात डाउन ट्रेन रविवार को फूलपुर के खुरासन रोड स्टेशन पर चार घंटे विलंब से पहुंची। वहीं मुंबई जाने वाली गोदान दो घंटा और सरयू यमुना एक्सप्रेस पांच घंटा विलंब से चल रही है।
कैफियात डाउन 12226 का खुरासन रोड स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 8 बजकर 46 मिनट, गोदान 111056 अप 11 बजकर 8 मिनट और अमृतसर जयनगर 146050 सरयू यमुना के आने का समय 11 बजकर 54 मिनट है। लेकिन घने कोहरे ने इन ट्रेनों की चाल पर ब्रेक लगा दिया है। जिसके कारण यह ट्रेनें चार से पांच घंटा बिलंब से स्टेशनों पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली से आजमगढ़ तक आने वाली कैफियात दोपहर 12 बजे, गोरखपुर से मुंबई तक जाने वाली गोदान दो बजे और अमृतसर से जयनगर तक जाने वाली सरयू यमुना चार घंटा विलंब से खुरासन रोड स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रेनों की देरी से शाहगंज, खुरासन रोड, सरायमीर और आजमगढ़ में प्रतीक्षा कर रहे उनके परिजनों को भी काफी परेशानी हुई। ऐसे में उन्हें ठंड में ट्रेन का इंतजार करना भ्ाारी पड़ रहा है।
खुरासन रोड के स्टेशन मास्टर ने बताया कि घने कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसके लिए कुछ नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आजमगढ से दिल्ली तक जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से ही जाएगी।