फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The hope of seeing Pawan in police uniform remained unfulfilled.

Azamgarh News: पवन को पुलिस की वर्दी में देखने की आस रह गई अधूरी

Sun, 25 Aug 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
The hope of seeing Pawan in police uniform remained unfulfilled.
जहानागंज। जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी पवन को उसका पूरा परिवार पुलिस की वर्दी में देखने का सपना संजोए हुए था। पर क्या पता था कि होनी को कछ और मंजूर है और उसी वर्दी के लिए परीक्षा देकर लौट रहा पवन काल के गाल में समा जाएगा। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। कारण कि उसके बड़े भाई और मां को उससे काफी उम्मीदें थीं, जो हर परिवार को अपने बेटे और भाई से होती है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी पवन सिंह (23) के पिता अनिरुद्ध सिंह की पांच वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। मां पूरी तरह से टूट गई थी। बड़ा भाई रणजीत सिंह मुर्गी फार्म खोलकर किसी तरह पूरे परिवार का जीवन-यापन करते है। छोटे भाई पवन को पढ़ाकर कुछ बनाने का सपना संजोए हुए थे। मां को भी पवन से काफी उम्मीदें थीं कि पवन को एक दिन जरूरत सफलता मिलेगी। जिससे उसके सारे दुख कट जाएंगे। पवन के संबंधियों ने बताया कि पवन होनहार छात्र था। कोई भी भर्ती आती थी तो वह जरूर ट्राई करता था। पवन का भी सपना था कि वह पुलिस बनकर देश की सेवा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed