फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The head of the dead body found in the well could not be recovered even after 24 hours

24 घंटे बाद भी नहीं बरामद हो सकी कुएं से मिली लाश का सिर

Wed, 16 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The head of the dead body found in the well could not be recovered even after 24 hours
अहरौला। थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गौरी का पूरा गांव स्थित एक कुएं से मंगलवार को बरामद युवती के सिर कटे शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। 24 घंटे से पुलिस कुएं से सिर की तलाश में जुटी है। पानी निकालने की सारी कवायद फेल ही साबित हुई है। अब जेसीबी से खोदाई कर पंपसेट लगाने की तैयारी चल रही है। कुएं से युवती का कटा सिर तो नहीं मिला, लेकिन कुएं से निकले कचरे में भारी मात्रा में सरकारी दवाएं, सीरिंज व ओआरएस के पैकेट आदि बरामद जरूर हुए हैं। जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

पश्चिमपट्टी गौरी का पूरा गांव में सड़क किनारे स्थित कुएं में मंगलवार को दिन में एक युवती का कई टुकड़ों में कटा शव मिला था। शव का सिर कटा हुआ था जो 24 घंटे बाद तक बरामद नहीं किया जा सका। जिसके चलते अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मंगलवार को दिन से ही कुएं से पानी निकालने की कवायद में पुलिस जुटी है। हर तरह के जतन किए गए लेकिन सभी फेल ही साबित हुए। वहीं अब जेसीबी से कुएं का चबूतरा तोड़ने के बाद पंपसेट लगा कर पानी निकालने की कवायद में महकमा जुट गया है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में युवती के सिर की तलाश में पुलिस की टीम कांबिंग करने में भी जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed