फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The 'Har Ghar Tiranga' campaign is a symbol of patriotism and national unity.

Azamgarh News: हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक

Thu, 06 Aug 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The 'Har Ghar Tiranga' campaign is a symbol of patriotism and national unity.
भाजपा के कार्यशाला को संबो​धित करते जिला प्रभारी अशोक सिंह। श्रोत-पार्टी
भाजपा कार्यालय में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला और जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए उसे जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 11 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित के प्रत्येक अभियान को सफल बनाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को अभियान से जोड़ने तथा स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा जताया। इस अवसर पर नन्हकू राम सरोज, पवन सिंह मुन्ना, सिद्धार्थ राम सिंह, विपिन राय, अनीता पटेल, जितेंद्र राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed