फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The groom got epilepsy at the time of vermilion, the bride refused to marry

सिंदूरदान के वक्त दूल्हे को आई मिर्गी, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Sun, 28 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The groom got epilepsy at the time of vermilion, the bride refused to marry
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के छत्तरपुर दलेल गांव में शनिवार को वैवाहिक समारोह के दौरान देर रात सिंदूरदान की रस्म के दौरान दूल्हे केे मिर्गी का दौरा पड़ गया। इस पर दुल्हन से शादी से इंकार कर दिया। घराती पक्ष ने दूल्हे के पिता व रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

मुुबारकपुर के सुराई सठियांव से शनिवार की रात बरात जीयनपुर कोतवाली के छतरपुर दलेल गांव में आई थी। घरातियों ने बरातियों का स्वागत किया और फिर विवाह की रस्म भी शुरू हो गई। सिंदूरदान के वक्त दूल्हे केे मिर्गी का दौरा पड़ गया। इससे अफरातफरी मच गई। दुल्हन से जहां शादी से इंकार कर दिया तो वहीं घराती-बराती में विवाद भी होने लगा। बात बढ़ी तो बराती धीरे-धीरे मौके से खिसक गए। वहीं लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता व एक रिश्तेदार केे बंधक बना लिया। बड़े-बुजुर्गो के प्रयास से हुई वार्ता में लड़की पक्ष को 1.80 लाख देने पर समझौता हुआ। लेकिन रविवार की दोपहर तक पैसा लड़की पक्ष को नहीं मिला और परिजन दूल्हे के पिता व रिश्तेदार को बंधक बनाए हुए थे। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और नए सिरे से समझौते का प्रयास शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed