{"_id":"e94fa83b89e08dad9efa76f6da0470cf","slug":"the-grand-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुगोविंद सिंह जी महाराज का गुरु पर्व रविवार को सिख समुदाय के लोगों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान सुबह नगर में शोभायात्रा निकाली गई जो नगर में भ्रमण करते हुए शाम को मातबरगंज स्थित गुरुद्वारा में पहुंचकर संपन्न हुई। गतका पार्टी द्वारा दिखाए गए करतबों ने लोगों को चकित कर दिया।
गुरु गोविंद सिंह जी के गुरुपर्व पर सुबह मातबरगंज सुंदरगली स्थित श्रीसुंदर गुरुद्वारा से शोभायात्रा निकाली गई। सिख समुदाय के लोग भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में गुरुगोविंद सिंह की झांकी के आगे लोग सफाई करते हुए चल रहे थे। वहीं सिख समुदाय की महिलाएं कीर्तन गाते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा मातबरगंज से निकलकर बड़ादेव, काली चौरा, एलवल, कालीनगंज, दलालघाट, पुरानी कोतवाली, सब्जी मंडी, लाल डिग्गी होते हुए गुरुद्वारे पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में कानपुर से आए गतका पार्टी के कलाकारों ने शस्त्रों का प्रदर्शन किया। शाम को गुरुद्वारे में पाठ और शबद कीर्तन में सिख समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देर शाम आरती अरदास के बाद कड़ाह प्रसाद का वितरण किया गया। नगर में निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इस मौके पर प्रधान सतनाम सिंह, सरदार रंजीत सिंह आदि मौजूद थे।