फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The government target for the ulema

केंद्र सरकार पर उलेमा का निशाना

Wed, 10 Jun 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 10 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
 The government target for the ulema
भूमि अधिग्रहण बिल, डीजल, पेट्रोल के बढ़े मूल्य और बढ़े रेलवे किराया को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल ने सगड़ी तहसील परिसर में धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सगड़ी अनिल कुमार सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


अपने संबोधन में राष्ट्रीय सचिव मौलाना गुलाम मोहम्मद रजवी ने कहा कि आज चाहे भाजपा शासित केंद्र सरकार हो या सपा शासित राज्य सरकार हो, दोनों का मकसद सिर्फ आम जन का उत्पीडन करना है। सबकी भूख मिटाने वाला किसान खुद मर रहा है, उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया भर के देशों को अरबो-खरबों रुपये दान दे रहे हैं। लेकिन देश के किसानों को मुआवजा के नाम पर कहीं 75 रुपये का चेक दिया जा रहा है तो कहीं पर 200 रुपये का। इतना नहीं किसानों की जमीन को हड़पने के लिए भूमि अधिग्रहण बिल पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस बिल को तत्काल वापस ले। धरने को राष्ट्रीय महासचिव मुफ्ती गुफरान, जिलाध्यक्ष शकील अहमद, जिला प्रभारी मो. फैसल, जिला महासचिव अनिल सिंह, मो. वसीम आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed