फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The girl was kidnapped and locked in the room, preparations were made to demand ransom

युवती को अपहृत कर कमरे में किया बंद, फिरौती मांगने की थी तैयारी

Wed, 17 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The girl was kidnapped and locked in the room, preparations were made to demand ransom
महाजनी टोला में भतीजे के जन्मदिन का बुलावा देने जा रही बीस साल की एक युवती को पांच युवकों ने मंगलवार को अगवा कर लिया। बुधवार की सुबह युवती ने अपहरणकर्ता के ही मोबाइल से परिजनों को सूचना दी तो उन्होंने उसे मुक्त कराया। घटना आक्रोशित लोगों ने सरायमीर कस्बे की दुकानें बंद कर विरोध दर्ज कराया। इसको देखते हुए कस्बे में पुलिस की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन

युवती के भतीजे का मंगलवार को जन्मदिन था। वह बुलावा देने के लिए वह दिन में 12 बजे घर से निकली थी। इसके बाद लापता हो गई । परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रात भर उसकी तलाश की गई। परिवारवालों ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे होश में आने पर युवती ने पास में मौजूद अपहरणकर्ताओं की मोबाइल से पिता को सूचना दी कि उसे मस्जिद के पास एक मकान में कैद किया गया है। परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उसे मुक्त कराया। हाथ-पैर बंधा होने के कारण उसकी हालत खराब हो गई थी। उसे पहले फूलपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत मेंसुधार हो गया है। घटना की जानकारी होते ही डीआईजी अखिलेश कुमार, एसपी अनुराग आर्य, एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे। युवती के भाई की तहरीर पर सुसहट्टी मुहल्ला निवासी हमजा, वाकिम समेत पांच लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों का कहना है कि युवक अपहरणकर्ता 20 लाख की फिरौती मांगने की तैयारी कर रहे थे। एसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य ने बताया कि फिरौती के लिए युवती का अपहरण किया गया था। तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed