फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The girl injured in the accident died during treatment

हादसे में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत

Sat, 20 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The girl injured in the accident died during treatment
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव के पास 12 दिन पूर्व हुए हादसे में घायल छात्रा की शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिधारी थाना के दौलतपुर गांव की प्रिया (16) कक्षा नौ की छात्रा थी। आठ नवंबर को वह साइकिल से कहीं जा रही थी। इसी दौरान मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव के पास ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात प्रिया ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के तीन बहन व एक भाई बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed