फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The gang used to do recce using Bolero and commit robbery, 15 arrested

Azamgarh News: बोलेरो से रेकी कर टप्पेबाजी करता था गिरोह, 15 गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
The gang used to do recce using Bolero and commit robbery, 15 arrested
लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो दिन में बोलेरो से ई रिक्शा व ऑटो में सवार महिलाओं की रेकी करता था। इसके बाद टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने गिरोह के नौ लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीजीआई पुलिस ने इसी गिरोह की छह महिलाओं को दबोचा है। एक किशोरी बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है, जबकि 20 शातिर फरार हैं। इनके कब्जे से लूट की चेन, 77 हजार नकद, एक मोबाइल व रेकी में इस्तेमाल दो बोलेरो कार बरामद की हैं।डीसीपी दक्षिणी तेज स्वरूप सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियाें में गोरखपुर के कसिहार की हीरन देवी, लखनापार की रेशमा, मनीषा, प्रियंका, अमहकपुर की गीता, आजमगढ़ के बिलरिया की सोनी, आंचल, कंचन व मऊ का गोंठा निवासी दिव्येंदु है। जबकि, 20 फरार आरोपियों की तलाश जारी है। डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह के मुताबिक पीजीआई से पकड़े गए आरोपियों में गोरखपुर के कौड़ीराम निवासी महिमा, आजमगढ़ के मउकुत्तुपुर निवासी अनीता, गोरखपुर के कुटिया निवासी टोनी, गोरखपुर के लखनपरा निवासी काजल, ज्ञानती, झांसी हैं। इनमें से रेशमा, मनीषा, प्रियंका व सोनी एक परिवार की हैं, जबकि दिव्येंदु चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed