{"_id":"59dfaa8f4f1c1bce538b71f0","slug":"the-funeral-of-new-pension-scheme-blown-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पेंशन योजना की शवयात्रा निकाली, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पेंशन योजना की शवयात्रा निकाली, फूंका पुतला
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
नई पेंशन स्कीम की शव यात्रा निकालते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आल टीचर्स एवं इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के तत्वावधान में नई पेंशन योजना की शव यात्रा गुरुवार को अंबेडकर पार्क से निकाली गई। शव यात्रा को भ्रमण कराने के बाद कलेक्ट्रेट चौराहे पर उसका दहन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।
एसोसिएशन ने इससे पहले डा.अंबेडकर पार्क में जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए अटेवा के जिला संयोजक रामरतन यादव ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन को बहाल नहीं किया जाएगा हमारा संघर्ष जारी रहेगा। महामंत्री नारायण सिंह और मीडिया प्रभारी मयंक यादव ने कहा कि आज नई पेंशन योजना युवा कर्मचारियों के लिए अभिशाप है।
इसका दहन कर सभी युवा एक मंच पर आ चुके है। कोषाध्यक्ष बाबू राम ने कहा कि कि पेंशन बूढ़ापे की लाठी होती है। आज पेंशन विहीन सभी कर्मचारियों ने संघर्ष का बिगुल बजा दिया है।
विज्ञापन
अटेवा के समर्थन में प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, टीईटी मोर्चा, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, मृतक आश्रित संघ के अध्यक्ष शामिल रहे।
इस अवसर पर अटेवा अहिरौला ब्लाक अध्यक्ष पन्ना लाल, महेंद्र यादव, जामवंत निषाद, अवनीश, विवेक सिंह, विनोद यादव, मनोज त्रिपाठी, कार्तिके पांडेय, सैफुल्लाह, जावेद आदि उपस्थित रहे।