फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The firearm was brought during the dispute over the land dispute

भूमि विवाद को लेकर हुई कहासुनी के दौरान लहाया गया तमंचा

Wed, 08 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The firearm was brought during the dispute over the land dispute
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली के ओलमापुर गांव में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति असलहा लहराते हुए दूसरे पक्ष को धमकाने लगा। जिसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस गांव में पहुंच गई। असलहा लहराने वाला फरार हो गया तो वहीं पुलिस ने चार अन्य का शांति भंग में चालान कर दिया है। ओलमापुर गांव निवासी तेज बहादुर यादव व रमेश यादव के बीच भूमि विवाद चला आ रहा है। मंगलवार की सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और कहासुनी होने लगी। इसी दौरान एक व्यक्ति तमंचा लहराते हुए दूसरे पक्ष को धमकाने लगा। जिसका किसी से वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और गांव पहुंच गई। तेज बहादुर यादव की तहरीर पर पुलिस ने रमेश यादव, बलवीर, रामसुंदरनागेंद्र, अनिल, अरविंद, अमित व शिवम के खिलाफ थाने में तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए। एक पक्ष से रमेश व शिवम तथा दूसरे पक्ष से तेज बहादुर व लाल बहादुर का शांतिभंग में चालान कर दिया। तमंचा लहराने वाला नागेंद्र यादव अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed