फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The Finance and Accounts Officer of the BSA office has been made the ex-officio controller of the school

Azamgarh News: बीएसए कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी को बनाया गया विद्यालय का पदेन नियंत्रक

Sat, 02 Aug 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The Finance and Accounts Officer of the BSA office has been made the ex-officio controller of the school
आजमगढ़। श्रीमती परमा देवी जायसवाल बालिका जूनियर हाई स्कूल, सरदहां बाजार में पांच सहायक अध्यापिकाओं की गलत तरीके से किए गए नियुक्ति के मामले ने तूल पकड़ लिया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा की गई जांच में सामने आया कि अधिकारियों की मिलीभगत से बैक डेट और गलत अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति और वेतन भुगतान की बात सामने आई है।
विज्ञापन

इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल अध्यापक भर्ती एवं सेवा शर्त नियमावली 1975 के प्रावधानों की अनदेखी किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए आजमगढ़ ने जांच रिपोर्ट और संस्तुति के आधार पर विद्यालय संचालन के लिए पदेन नियंत्रक नियुक्त करने की अनुशंसा की थी। इसे लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, आजमगढ़ को जांच पूरी होने तक विद्यालय का पदेन साधिकार नियंत्रक नियुक्त किया गया है। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच पूरी होने तक कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी को विद्यालय का पदेन नियंत्रक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed