फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The final day was never close to the target

अंतिम दिन भी नहीं पहुंचे लक्ष्य के करीब

Thu, 31 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 31 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The final day was never close to the target
काम करते अधिकारी।
चालू वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के कारण गुरुवार को जिले के लगभग सभी कार्यालयों में आपाधापी मची थी। इस दौरान कमाऊ से लेकर खर्च करने वाले सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी परेशान नजर आए। जानकारी में सामने आया कि तयशुदा लक्ष्य को कोई भी विभाग पूरा नहीं कर सका।
विज्ञापन


हर कोई कंप्यूटर और फाइलों पर नजरें गड़ाए हुए हिसाब-किताब दुरुस्त करने में जुटा था। कोई विभाग 31 मार्च तक का आंकड़ा तो नहीं दे सका। इतना ही नहीं, फरवरी का पूरा और मार्च माह के अनुमानित लक्ष्य को मिलाने पर भी टारगेट पूरा नहीं होना पाया गया।
विज्ञापन


अगर विभागवार लक्ष्य और प्राप्ति की स्थिति पर नजर डालें तो वित्तीय वर्ष 2015-2016 में रजिस्ट्री विभाग को लक्ष्य 13520 लाख का लक्ष्य निर्धारित था। इसके सापेक्ष विभाग 30 मार्च तक 12067 लाख रुपये की आय कर सका। आय अर्जित करने में सबसे अव्वल लालगंज तहसील रहा हैं, सदर तहसील का प्रतिशत सबसे कम रहा। लालगंज तहसील की कुल आय 110.67 प्रतिशत रहा तो सदर तहसील की कुल आय 70 प्रतिशत पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आबकारी विभाग जो राजस्व का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है लेकिन इस वित्तीय में इसका लक्ष्य 301.89 करोड़ निर्धारित किया गया था लेकिन विभाग इस लक्ष्य को पूरा कर पाने में अक्षम है। जिला आबकारी अधिकारी रामसिंह ने बताया कि अभी मार्च का फिगर उपलब्ध नहीं है लेकिन फरवरी तक विभाग ने 223.47 करोड़ का राजस्व की प्राप्ति की है। अनुमानित है कि के मार्च माह में यह फिगर 258 तक पहुंच जाएगा।

विभाग की मानें तो मार्च महीने में विभाग 35 करोड़ की आय कर लक्ष्य में जोड़ेगा। इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रांतीय खंड आजमगढ़ को विभिन्न मदों में शासन से 5341.500 लाख रुपया मिला था। 15 मार्च तक विभाग 5275.920 लाख रुपये ही खर्च कर सका है। वहीं, निर्माण खंड को 1620.743 लाख रुपये मिले थे लेकिन 15 मार्च तक विभाग 711.563 लाख रुपये ही खर्च कर पाया था। इसी तरह से निर्माण खंड दो को शासन से विभिन्न मदों में 3723.550 लाख रुपये अवमुक्त किया था लेकिन 15 मार्च तक 3664.870 लाख रुपये ही खर्च हुआ है। 


इसी क्रम में निर्माण खंड पांच मिले 1454.004 लाख के सापेक्ष 15 मार्च तक 1428.300 लाख रुपया खर्च पाया। भू राजस्व विभाग का वार्षिक लक्ष्य 193.20 लाख रुपये निर्धारित था लेकिन विभाग फरवरी माह तक 165.30 लाख रुपये ही प्राप्त कर सका। बिक्री और वाणिज्य कर विभाग का वार्षिक लक्ष्य 12825.13 लाख रुपये था, विभाग द्वारा फरवरी तक 9222.66 लाख रुपये की ही वसूली कर पाया। परिवहन विभाग तयशुदा वार्षिक लक्ष्य 6496.76 लाख के सापेक्ष 5133.24 लाख रुपये आय की प्राप्ति कर सका। विद्युत विभाग लक्ष्य 20297 लाख रुपये के सापेक्ष 11553.61 लाख रुपये की आय कर सका। इसी तरह से अन्य विभाग भी निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में पीछे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed