फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The father of the gang-rape victim was murdered by shooters hired by the accused; two arrested

Azamgarh News: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पिता की शूटरों से कराई थी हत्या, दो गिरफ्तार

Sun, 02 Nov 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The father of the gang-rape victim was murdered by shooters hired by the accused; two arrested
40 मुबारकपुर में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार ससुर और बहु - फोटो : विजेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या दो शूटरों से कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों सुमित और प्रिंस के पिता लालधर और उसकी बहू (आरोपी सुमित की पत्नी) सविता को शनिवार को शहीद नगर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पीड़िता और उसका पिता अदालत में बयान न दर्ज करा सकें और आरोपियों को जमानत मिल जाए इसलिए शूटर से पिता की हत्या करा दी। इसका खुलासा शनिवार को पुलिस ने किया।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना प्रभारी शशिमौली पांडेय ने बताया कि 27 अक्तूबर को नकाबपोश दो बदमाशों ने पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस पहले ही दिन से मामले को सुलझाने की स्थिति में थी। साफ था कि सामूहिक दुष्कर्म में गिरफ्तार आदित्य, सुमित, अभिषेक और प्रिंस परिजनों ने पीड़िता के पिता की हत्या कराई थी। चारों आरोपी जेल में हैं। अब भाड़े के शूटरों की तलाश की जा रही है। दो आरोपी लालधर और उसकी बहू सविता को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। मृतक की बेटी के साथ सितंबर में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपी ससुर और बहू ने बताया कि उनके घर के दो लड़के दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद हैं, उन्हें जमानत दिलाने के लिए लड़की के पिता की हत्या कराई थी। हत्या वाले दिन ही पीड़िता और उसके पिता का कोर्ट में बयान दर्ज होना था।
विज्ञापन

पीड़िता का बयान होने से रोकना चाहते थे आरोपी

जिस दिन व्यक्ति की हत्या हुई थी, उसी दिन न्यायालय में पीड़िता का बयान होना था। उसका बयान न हो पाए और मुकदमा कोई न लड़ पाए, इसलिए लालधर ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पैसे से दो शूटर हायर किए। इसके बाद 27 अक्तूबर को घटना को अंजाम दिया। उक्त मामले में मृतक की पुत्री ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया। लालधर, रामचंद्र, सविता, जयश्याम व अवधेश और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बंद बेटे सुमित और प्रिंस को जमानत दिलाने के लिए ही दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या कराई गई थी। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - शशिमौली पांडेय, थाना प्रभारी मुबारकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed