फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The father-in-law, who took the daughter-in-law to her maternal home, took her to the police station.

बहू को मायके लेकर पहुंचे ससुर को पकड़ ले गए थाने

Mon, 09 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The father-in-law, who took the daughter-in-law to her maternal home, took her to the police station.
बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के टहर किशुनदेवपुर गांव में अपनी बहू को मायके छोड़ने पहुंचे ससुर को बहू के मायके पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया और उसे लेकर कप्तानगंज थाने पहुंचे। जहां बहु के परिजनों ने पुलिस से उसके ऊपर दहेज उत्पीड़न व मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के कप्तानगंज थाना के टहरकिशुनदेवपुर गांव निवासी कालीचरण यादव ने अपनी बेटी शिखा की शादी दो साल पहले महाराजगंज के जमीरपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र राम दरस यादव से की थी। वीरेंद्र का पूरा परिवार उड़ीसा के मांगुली ऑटो नगर पोस्ट चौहावार थाना टागी जिला कटक में रहता हैं। जहां पर वीरेंद्र की दूसरी शादी का मामला प्रकाश में आया। वीरेंद्र वहां अपनी सगी मामी से दो साल पहले कोर्ट मैरिज कर चुका था। लेकिन वीरेंद्र के परिवार वालों ने दबाव बनाकर वीरेंद्र की दूसरी शादी कालीचरण यादव की बेटी शिखा यादव से करा दी। शिखा यादव शादी के बाद परिवार के साथ उड़ीसा रहने लगी। शिखा के पास 14 महीने की एक बेटी है।
विज्ञापन

शिखा यादव का आरोप है कि उसकी सास प्रमिला देवी, पति वीरेंद्र यादव, जेठानी चांदनी तथा ससुर राम दरस मुझे दो दिनों से एक कमरे में बंद करके मारतेे हैं। मेरी मोबाइल भी छीन लिए थे लेकिन किसी तरीके से मुझे मेरा मोबाइल मिला मैं आपको फोन कर रही हूं मुझे बचा लीजिए यह लोग मुझे मार डालेंगे। शिखा ने इसकी सूचना कटक के थाना टागी पुलिस को दी। थाना अध्यक्ष तत्काल उनके घर पहुंचकर शिखा को कमरे से निकलवाया। थाना अध्यक्ष ने ससुर राम दरस को हिदायत दिया कि शिखा को उसके माता पिता के यहां छोड़ दे। इस पर राम दरस रविवार की सुबह आठ बजे कप्तानगंज शिखा को छोड़ कर जाने ही वाला था कि ग्रामीणों की मदद से लोगों ने राम दरस को दबोच लिया और उसे कप्तानगंज थाने में ले गए। शिखा के परिवार वालों की मांग है कि आरोपी गणों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न के मामले में एफआईआर दर्ज की जाए। सीओ बूढ़नपुर लालता प्रसाद साहू ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है फिर भी अगर महिला उत्पीड़न और दहेज का मामला है तो दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed