फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The family members were sleeping in the house, the thieves took away the cupboard and the box.

Azamgarh News: घर में सोते रहे परिजन चोर उठा ले गए आलमारी और बक्सा

Thu, 19 Mar 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The family members were sleeping in the house, the thieves took away the cupboard and the box.
मौना (दुर्वासा) गांव के सीवान में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मौना (दुर्वासा) गांव में मंगलवार की रात शीतला प्रसाद त्रिपाठी के घर में सीढ़ी के सहारे घुसकर चोर आलमारी और बक्सा उठा ले गए। नदी किनारे सीवान में चोर आलमारी तोड़कर उसमें रखे गहने और कीमती कपड़े समेट ले गए। देर रात में शीतला प्रसाद त्रिपाठी की उठी तो कमरे का दरवाजा खुला देखा। बुधवार की सुबह पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड ने जांच-पड़ताल की। शीतला प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि एक परिवार फूलपुर बाजार में रहता है। मंगलवार की रात मौना गांव स्थित घर में बहु कमरे में सोई थी, मैं बरामदे में सोया था। देर रात छत के रास्ते घुसे चोर सीढ़ी के सहारे घर में उतरे और घर को खंगाल दिया। बताया कि चोर आलमारी और बक्से उठा ले गए। नदी के किनारे सीवान में आलमारी और बक्से तोड़कर सोने की नथिया, मांगटीका, मंगलसूत्र, कान का झाला, चेन, अंगूठी, कान की बाली, पायजेब, पायल और कीमती कपड़े उठा ले गए। भोर में ही डायल-112 को सूचना दी। सुबह कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली है, प्राथमिकी दर्ज कर चोरी के मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed