फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The experiment of privatisation was not successful anywhere

Azamgarh News: कही सफल नहीं हुआ निजीकरण का प्रयोग

Tue, 13 May 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The experiment of privatisation was not successful anywhere
आजमगढ़। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार को हाइडिल कॉलोनी में सभा किया। इसमें निजीकरण को लेकर प्रबंधन और संघर्ष समिति के बीच हुए वार्ता पर अपने विचार रखे। समिति के प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी ने कहा कि निजीकरण का प्रयोग आगरा, ग्रेटर नोएडा और ओडिशा में पूरी तरफ विफल हो चुका है। इस विफल प्रयोग को प्रदेश की गरीब जनता पर न थोपा जाए। पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल और शीर्ष प्रबंधन के साथ संघर्ष समिति की करीब एक घंटे तक वार्ता चली। कहा कि छह अक्तूबर 2020 को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना व तत्कालीन ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ हुए समझौते का पालन करते हुए बिजली कर्मियों को विश्वास में लेकर विद्युत वितरण निगमों की मौजूदा व्यवस्था में सुधार के लिए कार्यक्रम चलाए जाए। कहा कि निजीकरण गरीब जनता की कमर तोड़ देगा। भारी भरकम बिजली बिलों के बोझ तले लोग दब जाएंगे। इस मौके पर आशीष सिंह, काशीनाथ गुप्ता, रवि शंकर गुप्ता, रोशन यादव, उपेंद्र नाथ, विक्रम वीर सिंह, नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed