फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The exercise took place many times, could not cross the parking lot

कवायद हुई कई बार, नहीं पा सके पार्किंग से पार

Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The exercise took place many times, could not cross the parking lot
आजमगढ़। नगर क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था न होने से अक्सर लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से इस समस्या को दूर करने के वास्ते कई बार कवायद की गई पर पार्किंग व्यवस्था से पार नहीं पा सके हैं। उचित पार्किंग व्यवस्था न होने से शहरी क्षेत्र में खरीदारी के लिए आने वाले लोेग सड़क पर ही अपने वाहनों को खड़ा कर सामानों की खरीदारी करते हैं। नगर के पहाड़पुर से लेकर बड़ादेव तक का मार्ग संकरा है। दूसरे, इस क्षेत्र में वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़कों पर ही अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। सड़कों पर खड़े यह वाहन आये दिन जाम का कारण बनते हैं। हर समय शहर क्षेत्र के किसी ने किसी कोने में लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि प्रशासन की ओर से इस जाम और पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कई बार इसे लेकर कसरत शुरू की गई लेकिन जगह के अभाव में यह प्रयास सफल नहीं हो सका है। पुलिस ने जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू किया गया जिसके तहत एक तरफ से गाड़ियां जाएंगी और दूसरी तरफ से आएंगी। कुछ दिन तक तो इस व्यवस्था पर अमल किया गया लेकिन फिर धीरे-धीरे व्यवस्था पहले की तरह ही हो गई है। वहीं जिन लोगों ने अपने मकानों में दुकानों के साथ पार्किंग स्थल बनवाया वह लोग भी अपनी पार्किंग की जगह को दुकान में तब्दील कर चुके हैं। जिसके कारण उनके यहां आने वाले ग्राहक भी सड़क पर ही अपने वाहनों को खड़ा करते हैं।
विज्ञापन

मंडल कारागार की भूमि पर हो रही पार्किंग बनाने की मांग
आजमगढ़। जर्जर हो चुके पुराने मंडल कारागार को इटौरा में नई जेल का निर्माण होने के बाद सिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद से पुराने कारागार की जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन पर मल्टी लेबल पार्किंग बनवाने की मांग काफी दिनों से हो रही है लेकिन अब तक शासन की ओर से इस पर मुहर नहीं लगी है। भाजपा लालगंज के जिला महामंत्री लगातार मंत्रियों से मिलकर इस स्थान पर पार्किंग बनवाने की मांग करते रहे हैं। लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला है। इस मामले में नगरीय निकाय के प्रभारी अधिकारी आजाद भगत सिंह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था के लिए कई बार अधिकारियों और कारोबारियों से बातचीत हो चुकी है। लेकिन अब तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकल सका है, क्योंकि नगरपालिका के पास ऐसी जगह नहीं है जहां वह पार्किंग की व्यवस्था कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed