फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The drug factory had a license, was making liquor there

दवा फैक्ट्री के नाम था लाइसेंस, बना रहे थे वहां पर शराब

Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
The drug factory had a license, was making liquor there
अंबारी/अहरौला। अहरौला थाना क्षेत्र के रूपईपुर में दवा फैक्ट्री के लाइसेंस के नाम पर शराब की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। औषधि विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची थी और फैक्ट्री संचालक नदीम के भाई फहीम के माहुल कस्बा स्थित मेडिकल स्टोर को भी सीज कर दिया। मौके से 4.70 लाख की दवा बरामद की गई है।
विज्ञापन

रूपईपुर में चल रहे अवैध शराब फैक्ट्री को ड्रग विभाग द्वारा दवा बनाने का लाइसेंस दिया गया था। इसी लाइसेंस की आड़ में अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा था। मंगलवार की रात पुलिस के छापे के बाद बुधवार की सुबह ड्रग विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने अवैध शराब कारोबारी फहीम के माहुल स्थित मेडिकल हॉल पर भी छापा मारा और उसे सीज कर दिया। ड्रग विभाग की टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री से लगभग 4.70 लाख की दवा भी बरामद करने का दावा किया है। फैक्ट्री में नकली शराब के साथ ही नकली दवा भी बनाए जाने की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फहीम द्वारा मेडिकल हॉल की आड़ में आसपास के दवा की दुकानों पर नकली दवाओं की भी आपूर्ति की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed