{"_id":"d46148927afbac39fc8526c65110b6f5","slug":"the-drama-of-trainee-teachers-for-appointment-letter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति पत्र के लिए प्रशिक्षु शिक्षकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति पत्र के लिए प्रशिक्षु शिक्षकों का हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र मिलने में देर होने से नाराज चयनित प्रशिक्षु शिक्षक शुक्रवार को डीएम आवास पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए प्रशिक्षु शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र की मांग की। नवागत डीएम सुहास एलवाई के आश्वासन बाद प्रशिक्षु शिक्षक शांत हुए।
बता दें चयनित प्रशिक्षु शिक्षकों को 21 जनवरी को अधिकारियों ने चयनित प्रशिक्षु शिक्षकों को आश्वासन दिया था कि उन्हें 23 जनवरी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। लेकिन डीएम का तबादला होने से आज भी नियुक्ति पत्र का वितरण नहीं हो सका। समय से नियुक्ति पत्र लेने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों को जैसे ही पता चला कि आज भी नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा, वे भड़क गए। साथ ही नारेबाजी करते हुए जाफरपुर से डीएम आवास पहुंचे।
साथ ही डीएम के आवास के बाहर धरने पर बैठक कर नारेबाजी करते हुए नियुक्ति पत्र की मांग करने लगे। इस दौरान जिलाधिकारी आवास पर माहौल तनावपूर्ण हो गया था। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिधारी मय फोर्स पहुंच गए। धरनारत अभ्यर्थी जिलाधिकारी से वार्ता करने की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर बात नवागत डीएम सुहास एलवाई आवास पहुुंचकर प्रशिक्षु शिक्षकों से मिले। उनकी बातों को सुनने के बाद डीएम ने कहा कि रणवीर प्रसाद का तबादला होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसके बाद सभी वापस चले गए।