{"_id":"af0019b74a2db071a34fe5994892fe0e","slug":"the-district-received-the-sugaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिली ये सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिली ये सौगातें
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र में आने के साथ सठियांव चीनी मिल परिसर में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही 19 सौ करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन किया। इसमें 198.9360 करोड़ की 190 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 998.6551 करोड़ की 105 परियोजनाएं का उन्होंने शिलान्यास किया।
रानी की सराय में 4.7352 करोड़ से लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर, अतरौलिया में 14.7200 करोड़ से 132/33 केवी विद्युत केंद्र, 2.7352 करोड़ से लालगंज में अनावासीय तहसील, सोफ ीपुर से मड़ना पिच तक 3.70 किमी लंबाई के लेपन कार्य हेतु 2.0581 करोड़, विकास खंड तरवां अंतर्गत ग्राम कासड़ा में सेतु हेतु 1.4926 करोड़, रसांवा के दूबावां तक संपर्क निर्माण मार्ग हेतु 1.3672 करोड़, जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 9 एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना के अंतर्गत 98 ग्रामों में सीसी रोड व नाली का निर्माण, 1.3964 करोड़ की लागत से गौधौरा के दामादपुरवा पिच रोड से ग्राम सीही तक लेपन कार्य, 1.2324 करोड़ की लागत से अंबारी से बरदर रोड पर कमालपुर बंधवा महादेव में बेसो नदी पर पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण आदि परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
श्रमिकों में साइकल वितरित ः मुलायम सिंह यादव ने किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत 50 लाभार्थियों को 5 लाख प्रति लाभार्थी का चेक दिया। इसके अलावा मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाप, 500 श्रमिकों को साइकल का भी वितरण किया। कम किराए वाली 20 लोहिया ग्रामीण बसों के संचालन की भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसे बाद में दुर्गा यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
मार्टिनगंज को तहसील बनाने के लिए 604.49 लाख ः सांसद एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर प्रदेश के कारागार मंत्री बलराम यादव ने 53 परियोजनाओं की घोषणा की।
उन्होंने बताया कि आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से हरबंशपुर, सिविल लाइन, चौक, मुकेरीगंज, हर्रा की चुंगी होते हुए बाईपास तक डिवाइडर, हरबंशपुर स्थित पुराने/जर्जर पुल के स्थान पर नए सेतु के निर्माण के लिए 750 लाख, सिधारी क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए 4475 लाख, विकास खंड मार्टीनगंज के भादों सैदपुर गांव के बीच बेसो नदी पर पुल निर्माण के लिए 341 लाख, घाघरा नदी पर सेतु के निर्माण के लिए 33200 लाख, मऊ जिले के बारा गांव में छोटी सरयू नदी पर पुल के लिए 395 लाख की परियोजनाओं की घोषणा की गई। सिंचाई विभाग द्वारा महुला गढ़ल बांध के लांचिंग एवं पिचिंग के लिए 774.43 लाख, चिउटीडांड़ रिंग बांध के एक किमी की लांचिंग एवं पिचिंग कार्य के लिए 1109.77 लाख मिला।
क्षतिग्रस्त पुलों के जीर्णोद्धार के लिए 785 लाख, बरईपुर में 33/11 विद्युत सब स्टेशन के लिए 450 लाख, रानी की सराय में 132 केवीए विद्युत केंद्र के लिए 2400 लाख, तमौली में स्टेडियम के लिए 1200 लाख, मार्टिनगंज में अग्निशमन केंद्र के लिए 550 लाख, छाऊं में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 100 लाख, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर को 100 शैया के उच्चीकरण के लिए 2500 लाख, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के विस्तार को 1400 लाख मिला।
तमौली में पराग डेयरी केंद्र की स्थापना के लिए नौ लाख, दीदारगंज बाजार में बस स्टाप की स्थापना के लिए नौ लाख, मुहम्मदपुर ब्लाक के नंदाव में राजकीय बालिका इंटर कालेज की स्थापना के लिए 171.96 लाख, मार्टिनगंज में तहसील की स्थापना के लिए 604.49 लाख की घोषणा की गई।
विश्वविद्यालय की आस अधूरी ः समाजवादी सरकार से जिले के नौजवान-छात्रों को विश्वविद्यालय के स्थापना की आस थी, लेकिन पूरी नहीं हो सकी। जबकि मांग को पूरा करने के लिए शिब्ली कालेज और डीएवी के छात्रों ने ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा था।